अल्मोड़ाः इंस्टाग्राम पर इश्क के जाल में फंसी सोमेश्वर की महिला, न्यूड वीडियो के बाद ब्लैकमेलिंग और ठगी

खबर शेयर करें

Someshwar News: अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ ठगी और ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक अनजान व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर पहले उससे दोस्ती की और फिर प्रेमजाल में फंसाकर उसका मानसिक और आर्थिक शोषण शुरू कर दिया।

महिला के अनुसार यह सिलसिला साल 2023 से शुरू हुआ। इंस्टाग्राम पर “आनंद सिंह” नाम के व्यक्ति ने पहले उससे बातचीत शुरू की और फिर मोबाइल नंबर लेकर व्हाट्सएप और फोन पर संपर्क बनाए रखा। जब महिला के पति को इसका पता चला तो उन्होंने उसका सिम अपने पास रख लिया, लेकिन वह व्यक्ति महिला के दूसरे नंबर से संपर्क में बना रहा।

एक दिन उसने महिला को ओटीपी बताने को कहा और जैसे ही महिला ने नंबर बताया, उसने महिला का व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया। इसके बाद महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वह महिला से आपत्तिजनक वीडियो और फोटो भेजने की मांग करने लगा। मना करने पर उसने महिला और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें 👉  Big News: आज उत्तराखंड के इन जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

डर के कारण महिला ने उसकी मांग मान ली। इसके बाद वह गूगल पे से पैसे मांगने लगा और धमकी दी कि अगर पैसे नहीं मिले तो वह वीडियो वायरल कर देगा। महिला अब तक उसे करीब 10 हजार रुपये भेज चुकी है, लेकिन अब वह एक लाख रुपये की मांग कर रहा है और बच्चों के अपहरण की धमकी भी देने लगा है। होली के समय उसने महिला का वीडियो वायरल कर दिया और अब भी महिला व उसके परिवार को धमका रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: नारी शक्ति की प्रतिभा, नवाचार और आत्मनिर्भरता उत्तराखण्ड के विकास की मजबूत आधारशिला: राज्यपाल

इससे परेशान होकर महिला ने सोमेश्वर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 308, 75, 78, 79 बीएनएस व आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत जांच शुरू कर दी है। महिला ने खुद और अपने परिवार को खतरे में बताया है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।