अल्मोड़ाः देघाट में मां ने 11 माह के बच्चे को जहर खिलाकर खुद भी गटका, बच्चे की मौत

खबर शेयर करें

Almora News: पहाड़ों में भी अब अपराध किसी ने किसी रूप में धीरे-धीरे पैर पसार रहे है। आज अल्मोड़ा जिले की घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया। जहां मौलेखाल तहसील के देघाट तल्ला खल्डुआ गांव में एक महिला ने अपने 11 माह के बच्चे को जहर देने के साथ ही खुद भी गटक लिया। इससे बच्चे की मौत हो गई जबकि महिला की हालत गंभीर है।

पुलिस के अनुसार महेंद्र की पत्नी दिव्या अपने 11 माह के बच्चे को लेकर देघाट बाजार गई थी। इसक बाद वह देघाट के गंगा नगर में अचेतावस्था में पड़ी मिली। लोगों ने महिला के अचेत होने की सूचना 112 को दी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो लोगों की मदद से मां और बच्चे को अस्पताल भेजा गया।भिजवाया। जहां बच्चे को नहीं बचाया जा सका। तहसीलदार स्याल्दे दीवान गिरी गोस्वामी ने बताया कि महिला का इलाज चल रहा है। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष दिनेशनाथ महंत ने बताया कि मामला पारिवारिक कलह का लग रहा है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।