अल्मोड़ा: जिला पंचायत सदस्य कुन्दन भण्डारी ने उठाई मांग, सोमेश्वर में बने मिनी फायर स्टेशन

खबर शेयर करें

Someshwar News:अल्मोड़ा जनपद के सोमेश्वर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आगजनी की घटनाओं ने अब गंभीर रूप ले लिया है। आए दिन घरों, दुकानों, जंगलों और अन्य स्थानों पर आग लगने से जन-धन की भारी हानि हो रही है, जिससे क्षेत्रवासियों में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है।

जिला पंचायत सदस्य कुन्दन भण्डारी ने बताया कि वर्तमान में किसी भी अग्निकांड की सूचना मिलने पर जिला मुख्यालय अल्मोड़ा से दमकल वाहन को सोमेश्वर पहुंचने में करीब 1 से 1.5 घंटे या उससे अधिक समय लग जाता है। इस देरी के चलते आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जा सकता और नुकसान कई गुना बढ़ जाता है।

उन्होंने कहा कि भौगोलिक दृष्टि से दुर्गम होने के साथ-साथ सोमेश्वर क्षेत्र में घनी आबादी भी है। यहां अधिकांश घर और दुकानें लकड़ी व अन्य ज्वलनशील सामग्री से बनी हैं, जिससे आग तेजी से फैलती है। वहीं, जंगलों में लगने वाली आग की घटनाएं भी लगातार बढ़ रही हैं, जो पर्यावरण और वन्यजीवों के लिए गंभीर खतरा बन चुकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, मानदेय बढ़ोतरी से लेकर बीमा तक कई फैसले

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य कुन्दन भण्डारी ने सोमेश्वर में मिनी फायर स्टेशन की स्थापना की मांग उठाई है। उनका कहना है कि क्षेत्र में फायर स्टेशन बनने से अग्निकांड की स्थिति में तुरंत राहत एवं बचाव कार्य संभव हो सकेगा और जन-धन की हानि को काफी हद तक रोका जा सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी: रंजिश में ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश, आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि मिनी फायर स्टेशन से न केवल लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी, बल्कि आगजनी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण भी पाया जा सकेगा। साथ ही वनाग्नि जैसी समस्याओं पर भी समय रहते काबू पाया जा सकेगा। कुन्दन भण्डारी ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस मांग को शीघ्र स्वीकार किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।