अल्मोड़ा:सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय और क्रिएटिव उत्तराखंड – म्यर पहाड़ के बीच MOU

खबर शेयर करें

Almora News: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा में संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप ज्यादा व्यावहारिक बनाने के उद्देश्य से सामाजिक – सांस्कृतिक संस्था “क्रिएटिव उत्तराखंड – म्यर पहाड़” के साथ एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर हुए।

विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट और क्रिएटिव उत्तराखंड-म्योर पहाड़ की ओर से दयाल चंद्र पांडे ने हस्ताक्षर किए। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि इस एम. ओ. यू. के बाद हेल्थकेयर, बैंकिंग, सॉफ्टवेयर, पर्यटन और होटल मैनेजमेंट जैसे रोजगारपरक-व्यावसायिक पाठ्यक्रम से जुड़ने वाले छात्र – छात्राओं को पढ़ाई के दौरान अपने पाठ्यक्रम से जुड़े विशेषज्ञों के अनुभवों से जुड़ने का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उद्योगों की जरूरतों को समझते हुए समय-समय पर आधुनिक तकनीक को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि क्रिएटिव उत्तराखंड -म्योर पहाड़ के साथ हुए इस एमओयू में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए सहयोगी साझेदारी, बेहतर कॉरपोरेट और औद्योगिक संबंधों में साझेदार,जरूरतमंद विद्यार्थियीं के लिए प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सहायता, स्थानीय भाषा संवर्धन, कॉलेज की आवश्यकता के अनुसार विशेषज्ञ और पेशेवर व्याख्यान की व्यवस्था, सी एस आर फंड में सहयोग, सामुदायिक रेडियो स्टेशन शुरू करने की संभावना को तलाश करना, शोधकर्ताओं की रुचि के लिए पांडुलिपि, पुस्तक,ऑडियो,ताम्रपत्र, मानचित्र आदि का संरक्षण और डिजिटल रूपांतरण, दूरदराज के क्षेत्र में पुस्तकालय और मार्गदर्शन केंद्र खोलना, बुद्धिमत्ता, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, ड्रोन तकनीक आदि का पाठ्यक्रम में शामिल करने आदि जैसे उद्देश्यों को शामिल किया है।

यह भी पढ़ें 👉  BREAKING: श्रीनगर में कार्डियो व न्यूरोलॉजी तथा हल्द्वानी में मिलेगी कैंसर की विशेष चिकित्सा सुविधा: धामी

क्रिएटिव उत्तराखंड संस्था के अध्यक्ष दयाल पांडे ने बताया कि इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से पढ़े हुए छात्र देश – विदेश में रहते हुए अपने अनुभवों का लाभ वर्तमान विद्यार्थियों को देना चाहते हैं। उनकी संस्था कोशिश करेगी कि ऐसे प्रवासी लोगों को उनके पेशे के अनुसार विद्यार्थियों के साथ जोड़ा जाए। यह संस्था लोकभाषा संरक्षण, डिजिटलाइजेशन, संस्कृति संवर्धन, डॉक्यूमेंटेशन और पढ़ने लिखने की संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य पिछले 20 साल से निरंतर कर रही है। इस दौरान परीक्षा नियंत्रक प्रो पंकज शाह, क्रिएटिव उत्तराखंड के सचिव हेम पंत, डॉ ललित चंद्र जोशी, वैयक्तिक सहायक विपिन चंद्र जोशी, गोविंद मेर, तरविंदर सिंह, दरपान सिंह मेहता आदि उपस्थित रहे।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।