हल्द्वानी: उत्तराखंड मुक्त विवि में प्रवेश समिति की बैठक सम्पन्न

खबर शेयर करें

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहानी की अध्यक्षता में प्रवेश समिति की बैठक आज विश्वविद्यालय मुख्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया की प्रगति, अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन, तथा नामांकन से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। DEBID नहीं बन पाने के कारण जिन अभ्यर्थियों द्वारा सूचना प्रवेश में उपलब्ध नहीं कराई उनको एक और अवसर सत्र जनवरी 2026 में प्रदान किया जाएगा, तथा शुल्क वापसी हेतु UGC के विनियमों का अंगीकरण किया गया। प्रवेश द्वारा ऑनलाइन पद्यतियों में लाये गए सुधारों की समिति द्वारा सराहना की गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन सहायता प्रणाली को और सशक्त किया जाएगा तथा सभी अध्ययन केंद्रों में आवश्यक मार्गदर्शन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

बैठक में प्रवेश समिति के सदस्य, समस्त विद्यशाखाओ के निदेशकगण, कुलसचिव, वित्त नियंत्रक तथा प्रवेश अनुभाग के अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।