हल्द्वानी: इम्पीरियम स्कूल गौलापार में धूमधाम से मनाया 79 वें स्वतंत्रता दिवस

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज इम्पीरियम सी. से. स्कूल दौलतपुर गौलापार में 79वें स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकालकर बड़े हर्षोल्लास के साथ किया। इसके बाद विद्यालय मैनेजर कर्ण वीर सिंह गंगोला द्वारा ध्वजारोहण किया गया। सभी शिक्षको व विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर बच्चों ने देशभक्ति गानों व अपने भाषण के साथ देश के वीरो को सम्मान दिया साथ ही उनके बलिदानों को याद किया| विद्यालय के प्रबंधक कर्ण वीर सिंह गंगोला प्रधानाध्यापिका राधा ऐठानी व अध्यापक-अध्यापिकाओं ने कार्यक्रम में उपस्ठित रहकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया|

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।