उत्तराखंड: मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी, इन पहाड़ी जिलों में बारिश की संभावना

खबर शेयर करें

Uttrakhand Weather: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार आज पहाड़ी इलाकों में काले बादल छाए रहेंगे। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और चमोली जनपद में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की मध्यम वर्षा की संभावना है। वहीं इससे सटे इलाकों में हल्की बारिश हो सकती हैं। राज्य के कई इलाकों में हल्की बारिश और कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने की आशंका जताई गई है। जिसे लेकर मौसम विभाग की ओर से सोमवार की शाम को येलो अलर्ट जारी किया गया है। हल्की और मध्यम बारिश के चलते पहाड़ी इलाकों में तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है लेकिन ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान अधिक रहेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।