उत्तराखंड: योग प्रशिक्षितों ने सीएम धामी को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

खबर शेयर करें

Kashipur News: अखिल भारतीय योग संगठन उत्तराखंड के योग प्रशिक्षितों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अखिल भारतीय योग संगठन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार रावत ने कहा कि आचार संहिता लागू होने से पूर्व उत्तराखंड सरकार ने कैबिनेट में योग प्रशिक्षितों के 214 पदों पर मुहर लगाई थी, लेकिन वर्तमान समय तक भी इस संदर्भ में शासनादेश जारी नहीं हो पाया है।

रावत ने कहा कि अतिशीघ्र 214 पदों का शासनादेश जारी नहीं हुआ तो उत्तराखंड के योग प्रशिक्षित संवैधानिकरूप से उचित कदम उठाने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान ज्ञापन देने वालों योग प्रशिक्षितों में हिमानी, मीना, साक्षी, आंचल, शिखा, शशि, विनोद कुमार, गौरव रावत और हरिओम आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।