उत्तराखंड: नैनीताल के होटल में नहाते समय बनाया महिला पर्यटक का वीडियो
Nainital News: उत्तराखंड में हर साल लाखों पर्यटक आते है। ऐसे में कई बार उनके साथ मारपीट और अभद्रता की खबरें आती है। लेकिन नैनीताल में एक शर्मनाक घटना सामने आयी है। नैनीताल के अयारपाटा क्षेत्र के होटल में महिला पर्यटक का बाथरूम में नहाते समय वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। जब मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसके बाद आरोपी होटल कर्मचारी को कोतवाली ले आयी।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह एक महिला पर्यटक नहा रही थीए, तो वेंटीलेशन स्पेस से होटल का कर्मचारी मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। उसकी हरकतों को देखकर महिला ने शोर मचा दिया। इसी बीच महिला की आवाज सुनकर उसका पति और होटल कर्मचारी पहुंच गए तो वीडियो बना रहा युवक फरार हो गया। जिसके बाद घटना की सूचना महिला के पति ने 112 पर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुचीं और एक रूम सर्विस वाले कर्मचारी को पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई।
वहीं पीडि़त महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर सीओ नितिन लोहनी भी पहुंच गए। सीओ ने बताया कि होटल के सर्वेंट क्वाटर महिला का बुक किया गया कमरे, दोनों आसपास हैं। जब महिला नहाने गई तब एक कर्मचारी उसकी वीडियो बनाने लगा। जिसकी सूचना महिला ने 112 पर दी गई। आरोपी होटल कर्मचारी को पकड़ लिया है। एफआइआर दर्ज कर दी है। मोबाइल खंगाला जा रहा है। मामले जांच कर आगे कार्रवाई की जाएगी। दो साल पहले भी एक होटल में ऐसा ही मामला सामने आ चुका है, जिससे आये दिन सरोवर नगरी की बदनामी हो रही है।