उत्तराखंड: आज प्रदेश में 5084 केसों से फूटा कोरोना बम, 81 मरीजों ने तोड़ा दम

खबर शेयर करें

देहरादून- Uttarakhand Corona Update- उत्तराखंड में शनिवार को एक बार फिर कोरोना बम फुट गया। आज उत्तराखंड में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मिले है। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 5084 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए। वही आज प्रदेश में सबसे ज्यादा 81 कोरोना पॉज़िटिव मरीजों की मौत हुई है।

आज सबसे ज्यादा देहरादून में 1736 और हरिद्वार में 958 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है।वही नैनीताल में 592 और उधमसिंह नगर में 378 पॉजिटिव मिले हैं। जिसके बाद राज्य में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 147433 हो गई है। वही राज्य में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 2102 हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Breaking News: नानकमत्ता में गुरुद्वारा साहिब कार सेवा डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या, बाइक सवारों ने मारी गोली

वहीं प्रदेश में 13 जिलों में 1466 मरीज स्वस्थ हैं। गौरतबल है कि अभी तक प्रदेश में कोरोना के एक लाख 47 हजार 433 मामले आए हैं। जिनमें एक लाख आठ हजार 916 लोग स्वस्थ हो गए हैं। प्रदेश में कुल सक्रिय केसों का आंकड़ा 33330 पहुंच गया हैं। अभी तक उत्तराखंड में 2102 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

You cannot copy content of this page