उत्तराखंड: व्यापारी ने पुलिसकर्मियों को जमकर पीटा, जानिये क्या है मामला…

खबर शेयर करें

Pithoragadh News: पिथौरागढ़ के थल में एक व्यापारी ने दो पुलिसकर्मियों को जमकर पीट दिया। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। एक जवान को अधिक चोट होने के कारण रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार को विजय कुमार नामक एक व्यक्ति ने व्यापारी किशन सिंह भैसोड़ा के साथ विवाद होने पर मौखिक सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे सिपाही हरीश राम वर्मा और गणेश राम ने व्यापारी से शांति व्यवस्था बनाये रखने को कहा। आरोप है कि इससे व्यापारी किशन नाराज हो गए और लकड़ी से दोनों पुलिस कर्मियों को जमकर पीट दिया और उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी। सूचना पर एसओ हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 186, 332, 353, 307, 504, 506 के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार लिया। थानाध्यक्ष दोनों घायल पुलिस कर्मियों को पीएचसी गोचर लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने सिपाही गणेश राम की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।