उत्तराखड: कोरोना पर जागरूकता फैला रहा ये कुमाऊंनी गीत, आप भी सुनिये लोकगायक नवीन रावत का गीत…

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Exclusive: लोकगायक नवीन रावत का कोरोनाकाल में कोरोना के ऊपर एक गीत आया है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे है। लोकगायक नवीन रावत ने इस गीत से माध्यम से लोगों को कोरोना से बचने का संदेश दिया है और बच्चों का ध्यान रखने की बात कही है। 16 मई को रिलीज हुआ यह गीत लौटी एगो कोरोना को लोग सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को जागरूक करने लिए शेयर कर रहे है। इससे पहले भी लोकगायक नवीन रावत कई सुपरहिट गीत दे चुके है।उनके सुरों के मिठास से उत्तराखंड के लोग उनके फैन है। अब लौटी एगो कोरोना गाकर उन्होंने लोगों को जागरूक करने का एक सराहनीय काम किया है।

गीत में नवीन रावत कहते है कि कोरोना का भयावक दौर है ऐसे में आप खुद और अपने बच्चों का ख्याल रखिये। वहीं पहाड़ लौटने की बात भी कही गई है। जिससे पहाड़ फिर से आबाद हो सकें। लोकगायक नवीन रावत ने पहाड़ प्रभात से खास बातचीत में बताया कि दिल्ली में नौकरी के दौरान उन्हें हमेशा पहाड़ के लिए कुछ नया करने की रहती है। ऐसे में वह अपनी गायकी के माध्यम से पहाड़ का दर्द बयां करते है। इससे पहले पलायन पर आधारित उनका गीत सब लौटिल पहाड़ को लोगों ने खूब पसंद किया। यह गीत पिछले साल लॉकडाउन में पहाड़ लौटे प्रवासियों पर सटीक बैठा था जिसके बाद उस दौरान यह गीत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  Breaking News: हल्द्वानी में होली पर दर्दनाक हादसा, तीन की मौत, होली पर पसरा मातम

अब उनका गीत लौटी एगो कोरोना उनके चैनल खनारी म्यूजिक से रिलीज हुआ है। इस गीत को लिखा है उनके बड़े भाई हास्य कलाकार शिबू रावत ने जबकि म्यूजिक सागर शर्म का है। इस गीत का डिजीटल मीडिया पार्टनर पहाड़ प्रभात है। इसके अलावा इस गीत में लोकगायक दीवान सिंह मेहरा, सतीश रावत, अर्जुन रावत, गोविन्द बिष्ट, भुवन फुलारा, अजय रावत, आनंद पाण्डेय और महेन्द्र मेहरा ने विशेष सहयोग दिया है। आप भी सुनिये कोरोना पर जागरूकता भरा ये गीत…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

You cannot copy content of this page