उत्तराखंड:(दु:खद खबर)-हल्द्वानी निवासी ITBP के जवान की गोवा में मौत, परिवार में मचा कोहराम…

खबर शेयर करें

HALDWANI NEWS: उत्तराखंड के लिए दुखद खबर है। गोवा में ड्यूटी के दौरान हल्द्वानी निवासी आईटीबीपी के जवान की मौत हो गई। जवान की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी के जीतपुर नेगी निवासी जवान त्रिलोक चंद्र छत्तीसगढ़ में तैनात थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी गोवा चुनाव में लगी थी। गुरुवार को उनकी तबीयत खराब हुई थी। परिजनों के अनुसार इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद परिजनों से त्रिलोक चंद्र की फोन पर बात भी हुई।

शनिवार को सेना की ओर से उन्हें त्रिलोक चंद्र के निधन की खबर दी गई। खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। त्रिलोक चंन्द्र मूलरूप से अल्मोड़ा जिले के रानीखेत भिलारकोट के रहने वाले है। हाल ही में उन्होंने जीतपुर नेगी में मकान बनाया है। इससे पहले उनकी पोस्टिंग हल्दूचौड़ में थी। डेढ़ साल पहले उनकी पोस्टिंग छत्तीसगढ़ नक्सली प्रभावित क्षेत्र में लग गई। इन दिनों चुनाव ड्यूटी पर वह गोवा आये थे जहां अचानक तबीयत खराब होने से उनकी मौत हो गई।

Ad Ad

त्रिलोक चंन्द्र के तीन छोटे-छोटे बच्चे है। बड़ा बेटा सातवीं का छात्र है जबकि बेटी पांचवीं में और सबसे छोटा बेटा दूसरी कक्षा में है। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी बच्चों के साथ जीतपुर नेगी में रहती है। जवान के मौत की खबर सुनकर उनके घर पर लोगों का जमावड़ा लग गया। परिजनों के अनुसार शाम तक जवान का पार्थिव शरीर हल्द्वानी पहुंच सकता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।