उत्तराखंड: पहाड़ में स्कूल से घर लौटा शिक्षक, घर में लटकती मिली पत्नी की लाश…

खबर शेयर करें

BAGESHWAR CRIME NEWS: इस माह ऊधमसिंह नगर, हल्द्वानी के बाद आत्महत्या की खबरें पहाड़ के बागेश्वर जिले से आयी है। जहां लगातार महिलाएं मौत को गले लगा रही है। अब बागेश्वर जिले के घिंघारुतोला के अंतर्गत सिमखेत निवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसका शव घर के अंदर लटकता हुआ मिला। घर आने पर पति ने शव को देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। फिलहाल राजस्व पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। मौत का कारण लंबे समय से महिला डिप्रेशन में रहना माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार बागेश्वर के दफौट क्षेत्र के सिमखेत निवासी 50 वर्षीय मुन्नी जोशी पत्नी राधाकृष्ण जोशी का शव उनके घर मेें रस्सी के लटकता हुआ मिला। रहा था। घटना के समय कोई घर पर नहीं था। पति स्कूल में थे जबकि बहू और बेटा दो दिन पूर्व दिल्ली चले गये थे। स्कूल से घर लौटे पति ने घर का दरवाजा खोला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

यह भी पढ़ें 👉  Big News: भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, उत्तराखंड में मोदी, शाह और हेमा मालिनी समेत 40 नाम

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर एसआई जगत कोरंगा मौके पवर पहुंचे। उन्होंने शव को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम कर उसे परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों का कहना है कि मृतका लंबे समय से डिप्रेशन का शिकार थी। उसका उपचार दिल्ली के एक अस्पताल से चल रहा था।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

You cannot copy content of this page