उत्तराखंड: गर्भवती महिला ने बच्चे को सड़क पर दिया जन्म, एक घंटे बाद आई एंबुलेंस

खबर शेयर करें

Uttarakhand News: उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में अक्सर आपने गर्भवतियों के केस सुने और पढ़े होंगे, जहां सडक़ या वाहन न मिलने से बच्चे आधे रास्ते में ही जन्म जाते है। लेकिन हरिद्वार में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां देर रात एक गरीब गर्भवती महिला ने सडक़ पर ही बच्चे को जन्म दिया। इस दौरा बच्चे के पिता ने अपनी कमीज उतारकर बच्चे को ओढ़ाई। इसके बाद एम्बुलेंस को फोन किा तो वह एक घंटे बाद पहुंची।

मामला बिलकेश्वर रोड ब्लड बैंक के नजदीक का है। महिला का पति करता है। परिवार बिहार का रहने वाला है। वीडियो वायरल होने पर मामला चर्चाओं में आया। रात करीब 2.30 बजे का है। एंबुलेंस के पहुंने के बाद जच्‍चा-बच्‍चा को महिला राजकीय महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप निगम के अनुसार सुबह उन्होंने बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिसमें वह बिल्कुल स्वस्थ है। बताया कि बेहद गरीब परिवार के हैं । उनके पास कोई कागजात भी नहीं है। अस्पताल की ओर से बच्चे का वैक्सीनेशन आदि करा दिया गया है। मजदूर परिवार का यह सातवां बच्चा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।