उत्तराखंड: नवरात्र में भाजपा के हुए राम, भीमताल विधानसभा में मची हलचल…

खबर शेयर करें

HALDWANI NEWS: आखिरकार भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा भाजपा में शामिल हो गये। इससे पहले कई बार उनके भाजपा में शामिल होने की खबरें उड़ी लेकिन आज वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गये। भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा के भाजपा में आने से कांग्रेस में हलचल बढ़ गई है। क्योंकि कांग्रेस से टिकट ने मिलने के बाद ही वह निर्दलीय मैदान में कूदे थे जहां उन्हीं जीत मिली।

आज राम सिंह कैड़ा ने दिल्ली में भाजपा के हेडक्वार्टर में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी और उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने विधायक राम सिंह खेड़ा को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

You cannot copy content of this page