उत्तराखंड: पहाड़ में अवैध संबंधों के चलते ठेकेदार की हत्या, यूपी निवासी पति-पत्नी गिरफ्तार…
PITHORAGADH CRIME NEWS: पिथौरागढ़ जिले के बस्ते गांव में मृत मिले ठेकेदार की हत्या अवैध संबंध के चलते हुई थी। इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बुधवार को बस्ते क्षेत्र में बहराइच निवासी ओम प्रकाश चौधरी का शव बरामद हुआ था। कुआं खोदने का काम करने वाले ओमप्रकाश का प्राईवेट पार्ट भी काटा गया था। हत्याकांड को पुलिस शुरू से ही अवैध संबंध को हत्या की मानकर पड़ताल कर रही थी। थानाध्यक्ष एसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि अवैध संबंध के चलते ओम प्रकाश की हत्या हुई है। बहराइच निवासी पति और पत्नी ने ओम प्रकाश की हत्या की थी। बताया कि महिला और ओम प्रकाश के बीच अवैध संबंध थे, जिसकी भनका महिला के पति को लग गई।
इसी बात को लेकर दोनों में रोजाना झगड़े होने लगे थे। इससे तंग आकर दोनों ने ओम प्रकाश को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। उसे अपने कमरे में बुलाया और पाइप रिंच से वार करके उसकी हत्या कर दी फिर चाकू से उसका निजी अंग काट डाला। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हो गए। पुलिस के अनुुसार .पति पत्नी भागने की फिराक में थे। सर्विलांस की मदद से दोनों की लोकेशन थल में मिली, जिसके बाद हत्या में लिप्त पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भी ग्राम मेठकिहा पोंडा बहराइच के रहने वाले हैं।