उत्तराखंड: पहाड़ के जुबिन नौटियाल के साथ सीएम धामी ने गाया बेडू पाको बारोमासा, झूम उठे फैन्स…

खबर शेयर करें

UTTARAKHAND NEWS: पहाड़ से निकले गायक जुबिन नौटियाल आज देश में ही नहीं विदेशों में भी अपने चाहने वालों के दिलों पर राज कर रहे है। जुबिन जौनसारी गीतों के साथ ही गढ़वाली और कुमाऊंनी गीतों भी गाते है। हाल ही में उनके कई गीत सुपरहिट हुए है। इन दिनों उनका गीत दिल गलती कर बैठा.. का सुरुर लोगों की जुबां पर है। अब उत्तराखंड में हुए एक कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ बेडू पाको बारोमासा गाकर खूब महफिल लूट ली।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गायक जुबिन नौटियाल को सम्मानित करते हुए उन्हें पूरे उत्तराखण्ड की शान बताया। जुबिन के साथ बेडू पाको बारामास लोक गीत भी गाया। इस अवसर पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि वे प्राण प्रण से प्रदेश की जनता की भलाई तथा प्रदेश के समग्र विकास के लिये कार्य कर रहे हैं। मुख्य सेवक के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए राज्य हित में उनके द्वारा 400 से अधिक घोषणाये की हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

You cannot copy content of this page