उत्तराखंड: (गजब)-हल्द्वानी के सट्टा किंग जोजो पर 60 की उम्र में 17वां मुकदमा, अब पुलिस कर रही ये बड़ी कार्यवाही

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Haldwani: हल्द्वानी में सट्टा किंग के नाम स मशहूर जोजो कई बार सट्टे खिलाते गिरफ्तार हुआ है। एक बार फिर सट्टा किंग अशोक कुमार उर्फ जोजो पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। 60 साल के हो चुके अशोक कुमार उर्फ जोजो पर 17वीं बार पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जिसे जिलाबदर करने की तैयारी चल रही है।

हल्द्वानी में सट्टा खेलने के लिए बदनाम अशोक उर्फ जोजो पर ज्यादातर मुकदमें 13 गैंबलिंग एक्ट में दर्ज किए गए हैं। जिसमें वह बीते दो दशक से पुलिस के लिए सरदर्द बना हुआ है। जेल जाने व छूट कर आने का अशोक कुमार का रिकार्ड है। लेकिन जोजो की आदतें बदलने में पुलिस महकमा नाकाम साबित हुआ है। एक बार फिर शनिवार की रात बनभूलपुरा क्षेत्र में सट्टा खेलते हुए अशोक कुमार उर्फ जोजो निवासी चौधरी कॉलोनी गौजाजाली उत्तर को पुलिस ने फिर से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पुलिस ने सट्टा पर्ची, पेन, 24950 रुपये नकदी बरामद किया है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: होली में कप्तान मीणा का निराला अंदाज, जवानों ने लगाया गुलाल तो कप्तान ने खिलाई मिठाई

बनभूलपुरा थाना प्रभारी प्रमोद पाठक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ इससे पहले गैंगेस्टर व गुंडा अधिनियम में भी मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। इअब आरोपी को जिला बदर करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मजिस्ट्रेट के आदेश पर जिला बदर की कार्रवाई पर मुहर लग जाएगी। सट्टा किंग अशोक उर्फ जोजो की हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी भी बनभूलपुरा पुलिस कर रही है। उसके पूर्व में किए गए अपराधों के आधार पर नियमित रूप से पुलिस अपडेट रहेगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

You cannot copy content of this page