उत्तराखंड: (बड़ी खबर)- नाराज नेताओं को मनाने में जुटी भाजपा,शपथ से पहले शुरू हुआ बैठकों का दौर

खबर शेयर करें

उत्तराखंड में सियासी पारा ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा ने अपने नये मुख्यमंत्री का चेहरा भी घोषित कर दिया। ऐसा लग रहा था अब प्रदेश में सियासी तूफान थम जायेगा लेकिन देर रात फिर बादलों के गरजने की आवाज आयी। नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लेकर भाजपा के नेता र्क धड़ों में बंट गये। सतपाल महाराज पहले से ले साइट हट गये। इसके बाद एक के बाद एक विधायक नाराज दिखे।

आज शाम करीब 5 बजे शपथ समारोह होना है। ऐसे में कई विधायकों के नाराज होने की खबर है। अब सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि आज केवल पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। भाजपा इस सियासी तूफान को कंट्रोल करने में जुटी है। फिलहाल भाजपा कुछ भी बोले लेकिन अंत: कलह बाहर आ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Big News: सचिन तेंदुलकर पहुंचे पंतनगर, करेंगे बाबा नीम करौली के दर्शन

पार्टी के कुछ सीनियर नेता नाराज चल रहे हैं। इसकी पुष्टि मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने की है। चुफाल ने कहा की मैं नाराज नहीं हूं, लेकिन हरक सिंह रावत और सतपाल महाराज नाराज हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगर मुझे फोन आएगा तो मैं शपथ लेने जाऊंगा, लेकिन दोनों मंत्रियों को मैंने कहा है कि बीजेपी अध्यक्ष से बात करें और अपनी बात रखें, नाराजगी से कोई काम नहीं चलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: ग्राफिक एरा के फ्लाइट कैडेट पंकज सीएम छात्रवृत्ति स्वर्ण पदक से सम्मानित

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

You cannot copy content of this page