उत्तराखंड:(बड़ी खबर)-सडक़ हादसे में यूथ कांग्रेस के पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष की मौत, दोस्त की हालत गंभीर

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Rudrapur: प्रदेश में सडक़ हादसे लगातार बढ़ रहे है। चाहते वह पहाड़ों में हो या शहरों में। देर रात लालपुर सडक़ हादसे में यूथ कांग्रेस के पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विजय मंडल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्‍त के साथ कार से सितारगंज से लौट रहा था। अचाानक उसे झपकी आयी तो वह कार से नियंत्रण खो बैठा और कार सडक़ किनारे पेड़ से जाकर टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्‍पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने विजय को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल उसके दोस्‍त का इलाज चल रहा है।

सितारंगज से लौट रहे थे

हादसा मंगलवार की देर रात का है। जब यूथ कांग्रेस पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विजय मंडल आयु 35 वर्ष पुत्र विष्णु मंडल निवासी आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी अपने दोस्‍त अंकुर के साथ सितारगंज से लौट रहा था। इस बीच लालपुर के पास अचानक नींद की झपकी आने से वह कार नियंंत्रण खो बैठा, ऐसे में कार तेजी से एक पेड़ से टकरा गयी।

यह भी पढ़ें 👉  Big News: सदानंद दाते बने NIA के नए DG, पढ़िए IPS के डीजी बनने का सफर

अचानक हुए हादसे में कार सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा विजय मंडल को मृत घोषित कर दिया जबकि उसके दोस्त अंकुर को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। विजय की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

You cannot copy content of this page