उत्तराखंड: (बड़ी खबर)-उत्तराखंड परिवहन निगम का बड़ा फैसला, इन राज्यों को जाने वाले बसें की बंद

खबर शेयर करें

उत्तराखंड: Uttarakhand Live News- प्रदेश में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। खासकर प्रदेश के चार जिलों में कोरोना ने कहर बरपाया है। देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले में कोरोना अपनी चरम पर है। जिसके बाद अब उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के लिए उत्तराखंड रोडवेज की बस सेवा बंद हो गई है। अब उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें केवल राज्य के भीतर और चंडीगढ़ के लिए ही चलाई जा रही हैं।

बसों के संचालन का बंद होने यूपी में बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर लिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने बाहरी राज्यों से आने वाले सार्वजनिक परिवहन पर रोक लगा दी है। इसके चलते उत्तर प्रदेश में उत्तराखंड रोडवेज की बसों की आवाजाही भी प्रतिबंधित हो गई है। ऐसे में हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान को जाने वाली बसें उत्तर प्रदेश से होकर जाती है। जिसके चलते उत्तराखंड परिवहन निगम ने इनकी आवाजाही बंद कर दी है। फिलहाल अभी केवल चंडीगढ़ के लिए सेवा चालू है।

यह भी पढ़ें 👉  Big News: सदानंद दाते बने NIA के नए DG, पढ़िए IPS के डीजी बनने का सफर

जानकारी देते हुए परिवहन निगम के महाप्रबंधक तकनीकी एवं संचालन दीपक जैन ने बताया कि उत्तर प्रदेश में बसों का संचालन बंद होने की वजह से अन्य राज्यों की बस सेवा भी फिलहाल बंद कर दी गई है। हालांकि राज्य के भीतर बस सेवा संचालित की जा रही है। बता दें कि पिछले साल के लॉकडाउन के बाद से अभी परिवहन निगम घाटा झेल रहा है। एक बार फिर कोरोना कफ्र्यू ने उत्तराखंड परिवहन निगम को तगड़ा झटका दिया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

You cannot copy content of this page