उत्तराखंड: (बधाई)- हैट्रिक गर्ल देवभूमि की बेटी को टाटा मोटर्स देगा ये खास तोहफा…
Uttarakhamd News: उत्तराखंड की बेटी भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को आज टाटा मोटर्स की तरफ से कार भेंट की जाएगी। वंदना को यह कार रुड़की के शोरूम में कंपनी के अधिकारी कार भेंट करेंगे।
इसके अलावा उन्हें पांच लाख रुपये का चेक भी दिया जाएगा। राज्य सरकार की ओर से टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग करने पर वंदना को पांच लाख रुपये का चेक भी दिया जाएगा। वंदना शुक्रवार को लौट जाएंगी। इससे पहले वंदना कटारिया को प्रदेश सरकार की ओर से 25 लाख रुपये दिए गए थे।
वही राज्य सरकार ने तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया। वंदना कटारिया को महिला सशक्तीकरण के तहत ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान का ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया गया है।