उत्तराखंड: (गजब) लव मैरिज के बाद दूसरी शादी करने पर अड़ा युवक, पत्नी को दौड़ा- दौड़ा का पीटा

खबर शेयर करें

Haridwar Crime: उत्तराखंड में एक से बढ़कर एक खबर आ रही है। सबसे ज्यादा चर्चे कुमाऊं में उधम सिंह नगर जिले के हैं तो गढ़वाल में हरिद्वार जिले के हैं। इन जिलों में आए दिन अपराधों की खबर आती रहती है। अब एक महिला को उसके पति ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। महिला का आरोप है कि उस पर धारदार हथियार से भी हमला किया गया, हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया है। आगे पढ़िए…

जानकारी के अनुसार शिकारपुर गांव निवासी पीड़िता के भाई ने बताया कि उसकी बहन ने गाधारोना गांव निवासी सरफराज से प्रेम विवाह किया था। उसकी बहन की तीन बेटियां हुई। इस बात से उसके ससुराल वाले और पति खुश नहीं थे।आगे पढ़िए…

यह भी पढ़ें 👉  Breaking News: आज से करवट लेगा मौसम, इन जिलों में बारिश के आसार

आरोप है कि अब उसका पति दूसरी शादी पर अड़ा है, इसी बात का उसकी बहन विरोध कर रही थी। ऐसे में आए दिन उनके बीच झगड़ा हो रहा था।आगे पढ़िए…

यह भी पढ़ें 👉  Breaking News: नानकमत्ता में गुरुद्वारा साहिब कार सेवा डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या, बाइक सवारों ने मारी गोली

शनिवार को आरोपी ने उसकी बहन को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और उस पर धारदार हथियार से हमला भी किया गया। गांव के लोगों ने बमुश्किल उसकी बहन को बचाया। उसकी बहन की सबसे छोटी बच्ची छह माह की है।आगे पढ़िए…

यह भी पढ़ें 👉  Big News: सदानंद दाते बने NIA के नए DG, पढ़िए IPS के डीजी बनने का सफर

इस दौरान घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया है। लंढौरा पुलिस चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि अभी उन्हें तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

You cannot copy content of this page