उत्तराखंड: पहाड़ में पूर्व फौजी पर झपटा गुलदार, किया लहूलुहान

खबर शेयर करें

Ranikhet News: पहाड़ों में गुलदार का आतंक जारी है। अब ताड़ीखेत ब्लाक के सिंगोली गांव में कथा सुनकर घर लौट रहे भूतपूर्व सैनिक पर गुलदार (तेंदुए) ने हमला बोल दिया। हमले के दौरान पंजे के प्रहार से पूर्व सैनिक लहूलुहान हो गया। सिर पर गंभीर जख्म हुआ है। आनन फानन में उन्हें गंभीर हालत में भारतीय सेना के अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:( बड़ी खबर)- मतदान कल, आम जनता के वाहनों से आवागमन को लेकर जरूरी खबर...


जानकारी के अनुसार सिंगोली गांव निवासी भूतपूर्व सैनिक गोविंद सिंह परमार घर से कुछ दूर श्रावण मास पर कथा सुनने गए थे। देर शाम वापस लौटते समय पैदल मार्ग पर घात लगाए गुलदार से सामना हो गया। इससे पहले कि गोविंद सिंह कुछ समझ पाते गुलदार झपट गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः कल सीएम धामी का रोड शो और सचिन पायलट की जनसभा, हल्द्वानी में बदला वाहनों का रूट

इस दौरान गुलदार ने गोविंद सिंह के सिर पर पंजे से प्रहार कर दिए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हो हल्ला सुन गांव के लोग एकत्र हुए। ग्रामप्रधान महेंद्र डोगरा ने बताया कि घायल को तत्काल सैन्य अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। गुलदार के हमले से गांव के लोग भयभीत हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

You cannot copy content of this page