November 2025 करेंट अफेयर्स: प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण

1. भारत ने फाइनल मैच में किसे हराकर अपना पहला महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 जीता?
Whom did India defeat in the final match to win its first Women’s One Day World Cup in 2025?
a. ऑस्ट्रेलिया
b. पाकिस्तान
c. श्रीलंका
d. दक्षिण अफ्रीका

Answer: d. दक्षिण अफ्रीका (दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर भारत ने जीत हासिल की)
– भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।
– फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर भारत ने अपना पहला महिला वनडे वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम किया।
– यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका द्वारा होस्ट किया गया था (30 सितंबर से 2 नवंबर 2025 तक), जिसमें 10 टीमें शामिल हुईं।
– फाइनल मैंच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हुआ।
– यह जीत न केवल क्रिकेट के मैदान पर एक मील का पत्थर है, बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण और खेल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण घटना है।
भारतीय महिला टीम की पहली जीत
– वर्ष 2025 में ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप का 13वां संस्करण था।
– 2005 और 2017 के फाइनल हारने के बाद यह पहली जीत है।
– वर्ष 2025 में साउथ अफ्रीका (जो 2022 की उपविजेता थी) को हराना ऐतिहासिक है।
– भारतीय टीम की कप्तान : हरमनप्रीत कौर
– दक्षिण अफ्रीकी टीम की कप्तान : लौरा वोल्वार्ड्ट
– भारत ने 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए। जबकि दक्षिण अफ्रीकी टीम 246 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
52 साल पहले शुरू हुआ वर्ल्ड कप
– विमेंस वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 52 साल पहले 1973 में हुई थी। तब भारत ने हिस्सा नहीं लिया था। 1978 में इंडिया विमेंस ने डायना एडल्जी की कप्तानी में पहली बार टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। तब से टीम को पहला टाइटल जीतने में 47 साल लग गए।
महिलाओं का सशक्तिकरण
– भारत में महिला खेलों की भागीदारी बढ़ रही है (केवल 10% महिला एथलीट 2020 में थे, अब 25% से अधिक)
– सरकारी पहल: खेलो इंडिया स्कीम (2018), टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (TOPS), और फिट इंडिया मूवमेंट ने महिला क्रिकेट को बूस्ट दिया। बीसीसीआई की 50% आय महिला क्रिकेट पर खर्च नीति (2023) का फल।
आर्थिक और सामाजिक प्रभाव
– आर्थिक: टूर्नामेंट से $500 मिलियन राजस्व (टिकट, ब्रॉडकास्टिंग)। महिला क्रिकेट मार्केट $1 बिलियन तक पहुंच सकता है।
1973 से 2025 तक महिला विश्व कप विजेताओं की सूची
संस्करण, वर्ष, विजेता
1. 1973: इंग्लैंड
2. 1978: ऑस्ट्रेलिया
3. 1982: ऑस्ट्रेलिया
4. 1988: ऑस्ट्रेलिया
5. 1993: इंग्लैंड
6. 1997: ऑस्ट्रेलिया
7. 2000: न्यूज़ीलैंड
8. 2005: ऑस्ट्रेलिया
9. 2009: इंग्लैंड
10. 2013: ऑस्ट्रेलिया
11. 2017: इंग्लैंड
12. 2022: ऑस्ट्रेलिया
13. 2025: भारत
2. महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मैच की प्लेयर ऑफ द मैच कौन बनीं?
Who became the player of the match in the final match of Women’s ODI World Cup 2025?
a. हरमनप्रीत कौर
b. शेफाली वर्मा
c. दीप्ति शर्मा
d. ऋचा घोष
Answer: b. शेफाली वर्मा
– शेफाली वर्मा ने 78 बॉल पर 87 रन बनाए थे। इसके बाद 2 अहम विकेट भी लिए।
3. महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 की प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट कौन बनीं?
Who became the Player of the Tournament of Women’s ODI World Cup 2025?
a. हरमनप्रीत कौर
b. शेफाली वर्मा
c. ऋचा घोष
d. दीप्ति शर्मा
Answer: d. दीप्ति शर्मा– पूरे टूर्नामेंट के दौरान दीप्ति शर्मा ने 215 रन बनाए और 22 विकेट लिए।
4. किस देश के क्रिकेटर केन विलियम्सन ने टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास लिया?
Which country’s cricketer Kane Williamson retired from T20 Internationals?
a. साउथ अफ्रीका
b. न्यूजीलैंड
c. ऑस्ट्रेलिया
d. वेस्टइंडीज
Answer: b. न्यूजीलैंड
– केन विलियम्सन न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान रहे हैं। वह टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में खेलते रहेंगे।
– विलियम्सन ने आखिरी बार 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप में टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला था।
– उन्होंने 2011 में इस फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू किया था और कुल 93 टी-20 मैचों में देश का प्रतिनिधित्व किया, जिनमें 75 मैचों में उन्होंने कप्तानी की।
– वह टी-20 फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
5. यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क (UCCN) की गैस्ट्रोनॉमी (पाककला) श्रेणी में शामिल होने वाला भारत का दूसरा शहर कौन है?
Which is the second city in India to be included in the gastronomy category of the UNESCO Creative Cities Network (UCCN)?
a. लखनऊ
b. वाराणसी
c. अयोध्या
d. आगरा
Answer: a. लखनऊ (पहला शहर हैदराबाद था, जिसे 2019 में शामिल किया गया, दूसरा लखनऊ जिसे 2025 में शामिल किया गया। अलग-अलग कैटेगरी में कुल 5 शहर हैं)
– उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को उसकी पाककला विरासत के लिए ये सम्मान मिला है।
– 31 अक्टूबर 2025 (विश्व शहर दिवस) को UNESCO के क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क (UCCN) में गैस्ट्रोनॉमी श्रेणी में शामिल किया गया।
– यह नेटवर्क रचनात्मकता को बढ़ावा देने वाली शहरों को मान्यता देता है।
– इस लिस्ट में शामिल होना, लखनऊ की अवधी व्यंजन परंपरा (कबाब, बिरयानी, टुंडे कबाब) को वैश्विक स्तर पर प्रमाणित करता है।
– UNESCO के क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क (UCCN) में यह भारत का 5वां शहर है।
– जबकि गैस्ट्रोनॉमी श्रेणी के लिए भारत का दूसरा शहर है। पहला शहर हैदराबाद है।
– कुल UCCN शहर भारत में: अब 5 (मुंबई-फिल्म, चेन्नई-म्यूजिक, वाराणसी-क्राफ्ट्स, हैदराबाद-गैस्ट्रोनॉमी, लखनऊ-गैस्ट्रोनॉमी)।
UNESCO क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क (UCCN) की गैस्ट्रोनॉमी श्रेणी
– पहला शहर: हैदराबाद (2019 में शामिल, अपनी हाइड्राबादी बिरयानी और पर्ल सिटी की खाद्य संस्कृति के लिए)।
दूसरा शहर: लखनऊ (31 अक्टूबर 2025 को घोषित, अवधी व्यंजनों जैसे टुंडे कबाब, बिरयानी और नवाबी तहजीब पर फोकस)।
UNESCO का बयान
– UNESCO की महानिदेशक ऑड्रे अयोले ने कहा कि लखनऊ को इस लिस्ट में शामिल करने की घोषणा उज्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित UNESCO के 43वें महासम्मेलन में विश्व नगर दिवस के अवसर पर की गई है।
– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे “उत्तर प्रदेश की सॉफ्ट पावर” बताया; वैश्विक प्रमोशन के लिए $10 मिलियन बजट।
क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क (UCCN) के बारे में
– 2004 में शुरू, 7 फील्ड्स (क्राफ्ट्स, मीडिया आर्ट्स, फिल्म, डिजाइन, गैस्ट्रोनॉमी, लिटरेचर, म्यूजिक) में 300+ शहर।
– गैस्ट्रोनॉमी फोकस: स्थानीय खाद्य संस्कृति, सस्टेनेबल प्रैक्टिसेज, सांस्कृतिक आदान-प्रदान
लखनऊ
– 2018 से आवेदन, 2025 में स्वीकृति।
– अवधी खाना नवाबी युग (18वीं सेंचुरी) से, लखनवी तहजीब (शिष्टाचार) से जुड़ा।
– प्रमुख व्यंजन: गलावती कबाब, शीरमाल, बास्केट चाट, थटका कबाब।
6. किस देश में दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम आम जनता के लिए खोल दिया गया, जिसमें तूतनखामेन की 3000 वर्ष पुरानी कब्र और 7000 वर्षों की 50 हजार से ज्यादा कलाकृतियां हैं?
In which country was the world’s largest museum opened to the public, which houses the 3000-year-old tomb of Tutankhamun and more than 50,000 artefacts dating back 7000 years?
a. लीबिया
b. इजरायल
c. मिस्र
d. ईरान
Answer: c. मिस्र (म्यूजियम का नाम : ग्रैंड इजिप्शियन म्यूजियम (GEM)
– ग्रैंड इजिप्शियन म्यूजियम (GEM) गीजा के पिरामिडों के पास है।
– इसे बनाने में करीब 1 अरब डॉलर से ज्यादा की लागत आई है।
– राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सीसी के साथ दुनिया के कई देशों के नेता उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए।
– इसकी सबसे बड़ी खासियत बॉय किंग तूतनखामेन की कब्र है।
– 1922 में ब्रिटिश पुरातत्वविद हावर्ड कार्टर ने यह कब्र खोजी थी।
– तूतनखामेन सिर्फ 9 साल की उम्र में मिस्र की सत्ता पर काबिज हो गया था और 18-19 वर्ष की आयु में उसकी मृत्यु हो गई थी।
– उसका शासनकाल 1332–1323 ईसा पूर्व था।
– यह कब्र लगभग 3,000 वर्षों तक छिपी रही क्योंकि इसे चट्टानों और मलबे से ढक दिया गया था।
GEM में 50000 से अधिक ऐतिहासिक वस्तुएं
– इनमें 83 टन वजनी, 3200 साल पुरानी रामेसेस द्वितीय की मूर्ति और 4500 साल पुरानी खुफू की नाव शामिल है, जो पिरामिड बनाने वाले फिरौन से जुड़ी है।
– संग्रहालय में 24000 वर्ग मीटर की स्थायी प्रदर्शनी, बच्चों का म्यूजियम, कॉन्फ्रेंस और एजुकेशन सेंटर, बड़ा संरक्षण केंद्र और कमर्शियल जोन भी बनाया गया है
– 7000 वर्षों की 50 हजार से ज्यादा कलाकृतियां हैं।
– 12 मुख्य गैलरियां प्रागैतिहासिक काल से लेकर रोमन युग तक के इतिहास को युग और थीम के आधार पर प्रस्तुत करती हैं।
– कई वस्तुएं पुराने मिस्र संग्रहालय (काहिरा, तहरीर चौक) से लाई गईं, जबकि कुछ हाल ही में सक्कारा नेक्रोपोलिस सहित प्राचीन कब्रिस्तानों से खुदाई में मिली हैं।
– उम्मीद है कि इस म्यूजियम को देखने के लिए हर साल 80 लाख पर्यटक आएंगे।
– म्यूजियम का क्षेत्रफल 5 लाख वर्ग मीटर (लगभग 70 फुटबॉल मैदानों के बराबर) है।
– इसमें पिरामिड के आकार का विशाल दरवाजा बनाया गया है।
– इसका ऐलान 1992 में हुआ था, लेकिन निर्माण 2005 में शुरू हो सका। कुछ हिस्से 2024 में सॉफ्ट लॉन्च के दौरान खोले गए थे।
वैश्विक महत्व (Global Significance):
– सांस्कृतिक प्रभाव: प्राचीन मिस्र सभ्यता का सबसे बड़ा भंडार; तूतनखामुन को “म्यूजियम का मास्टरपीस” बताते हुए ज़ाही हावास (पूर्व एंटीक्विटी मंत्री) ने कहा, “यह म्यूजियम इतना महत्वपूर्ण क्यों है? तूतनखामुन के कारण।” मिस्र सरकार इसे “मानव संस्कृति का असाधारण घटना” मानती है।
– आर्थिक भूमिका: पर्यटन से 2024 में GDP का 8% (15.7 मिलियन पर्यटक); 2032 तक 30 मिलियन का लक्ष्य, अरब स्प्रिंग, COVID और यूक्रेन युद्ध से प्रभावित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा।
विरासत संरक्षण: UNESCO जैसी वैश्विक पहलों को मजबूत; कलाकृतियों का केंद्रीकरण और प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक समझ बढ़ाएगा।
– वर्तमान संदर्भ (2025): GEM का खुलना मिस्र की आर्थिक पुनरुद्धार रणनीति का प्रतीक।
राजधानी: काहिरा
आबादी: 118,948,098 (2025)
मुद्रा: मिस्री पाउंड
पड़ोसी देश: लीबिया, इज़राइल और गाजा पट्टी
7. एक नवंबर को भारत के किन राज्यों का स्थापना दिवस मनाया जाता हैं?
Which states of India celebrate their foundation day on November 1?
a. कर्नाटक
b. छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश
c. केरल और हरियाणा
d. उपरोक्त सभी
Answer: d. उपरोक्त सभी (कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल और हरियाणा)
– कर्नाटक: एक नवंबर 1956 को मैसूर राज्य का पुनर्गठन कर कर्नाटक बनाया गया था।
– केरल: एक नवंबर 1956 को त्रावणकोर, कोचीन और मालाबार को मिलाकर केरल राज्य का गठन हुआ था।
– मध्य प्रदेश: एक नवंबर 1956 को सेन्ट्रल प्रोविंस, विंध्य प्रदेश और भोपाल मिलाकर इसका गठन हुआ था।
– हरियाणा: एक नवंबर 1966 को भाषाई आधार पर पंजाब से अलग होकर हरियाणा राज्य बना था।
– छत्तीसगढ़: एक नवंबर 2000 को मध्य प्रदेश से अलग होकर यह एक नया राज्य बना था।
8. किस राज्य ने अत्यधिक गरीबी से मुक्त होने की औपचारिक घोषणा की, ऐसा करने वाला वह भारत का पहला राज्य बना?
Which state formally declared itself free from extreme poverty, becoming the first state in India to do so?
a. तमिलनाडु
b. केरल
c. बिहार
d. तेलंगाना
Answer: b. केरल
– केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने 1 नवंबर 2025 को विधानसभा में इसकी औपचारिक घोषणा की।
– लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) सरकार का दावा है कि केरल ऐसा करने वाला भारत का पहला राज्य है।
– पिनाराई सरकार ने राज्य से अत्यधिक गरीबी हटाने के लिए 2021 में अत्यधिक गरीबी उन्मूलन परियोजना (EPAP) शुरू की थी।
– इसके तहत 64,006 परिवारों की पहचान की गई थी। सरकार का दावा है कि 4 सालों के दौरान इन परिवारों को अत्यधिक गरीबी से बाहर निकाल लिया गया है
– मुख्यमंत्री ने कहा था कि ₹1,000 करोड़ से अधिक के निवेश के साथ, राज्य सरकार ने अत्यधिक गरीबी से जूझ रहे परिवारों को हर रोज खाना, स्वास्थ्य सेवाएं, घर, जरूरी दस्तावेज जैसे राशन कार्ड, आधार, पेंशन और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए।
अत्यधिक गरीब किसे माना जाता है?
– वर्ल्ड बैंक की जून 2025 की परिभाषा के तहत, जिन लोगों की आय प्रतिदिन 3 अमेरिकी डॉलर (लगभग ₹257) से कम हैं, उन्हें अत्यधिक गरीब माना जाता है।
– पहले यह सीमा $2.15 (लगभग ₹178) प्रतिदिन थी।
– वर्ल्ड बैंक की 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में पिछले 11 सालों के दौरान लगभग 269 मिलियन (26.9 करोड़) अत्यधिक गरीबी से बाहर निकल पाएं हैं।
– 2011-12 में देश की अत्यधिक गरीबी दर 27.1% थी, जो 2022-23 में घटकर सिर्फ 5.3% रह गई है।
9. रोहन बोपन्ना ने प्रोफेशनल टेनिस से संन्यास लिया, वह कितने ग्रैंड स्लैम जीत चुके हैं?
Rohan Bopanna retires from professional tennis, how many Grand Slams has he won?
a. 6
b. 5
c. 2
d. 3
Answer: c. 2
– उन्होंने पेरिस ओलिंपिक से बाहर होने के बाद एमेच्योर टेनिस से संन्यास लिया था। प्रोफेशनल करियर में खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व नहीं करता है। जबकि एमेच्योर करियर में वह अपने देश को रिप्रिजेंट करता है।
– बोपन्ना ने 2003 में प्रोफेशनल टेनिस खेलना शुरू किया था।
– बोपन्ना 43 साल और नौ महीने की उम्र में 2024 में अपने साथी मैथ्यू एब्डेन के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन की जीत के बाद टेनिस के ओपन एरा में ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति बन गए।
– ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 की जीत बोपन्ना का दूसरा ग्रैंड स्लैम टाइटल था।
– इससे पहले उन्होंने 2017 में फ्रेंच ओपन में मिक्स्ड डबल्स जीता था।
– बोपन्ना 29 जनवरी 2024 को आई एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स (ATP) रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 मेंस डबल्स खिलाड़ी बने।
– उस समय बोपन्ना 43 साल के थे। वे 43 साल की उम्र में दुनिया के नंबर-1 मेंस डबल्स खिलाड़ी बनने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। फिलहाल उनकी ATP रैंकिंग 4 है।
10. भारत के 90वें ग्रैंडमास्टर कौन बन गए?
Who became the 90th Grandmaster of India?
a. राकेश कुमार
b. डी गुकेश
c. श्याम सुंदर
d. इलमपर्थी
Answer: d. इलमपर्थी
– इलमपार्थी ने रिल्टन कप (2024-25) के दौरान 2500 एलो रेटिंग का आंकड़ा पार किया।
– इसी के साथ FIDE ने ग्रैंडमास्टर का खिताब दिया।
– वह चेन्नई के 16 वर्षीय खिलाड़ी हैं।
ग्रैंडमास्टर की लिस्ट
90वें ग्रैंडमास्टर : इलमपर्थी
89वें ग्रैंडमास्टर : एस. रोहित कृष्णा
88वें ग्रैंडमास्टर : दिव्या देशमुख
87वें ग्रैंडमास्टर : हरिकृष्णन ए रा
86वें ग्रैंडमास्टर : एलआर श्रीहरि
85वें ग्रैंडमास्टर : पी श्यामनिखिल
84वें ग्रैंडमास्टर : आर. वैशाली
83वें ग्रैंडमास्टर : आदित्य एस सामंत
82वें ग्रैंडमास्टर : वुप्पला प्रणीत
81वें ग्रैंडमास्टर : सायंतन दास
80वें ग्रैंडमास्टर : विज्ञनेष एनआर

















