नैनीतालः भवाली पहुंचे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली, अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका…

खबर शेयर करें

Bhawali News: देवभूमि उत्तराखंड हमेशा ही पर्यटकों की पहली पसंद रहा है। देवभूमि कहे जाने वाले उत्तराखंड आस्था का केन्द्र है। आज भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ भवाली पहुंचे हुए हैं। आज दोपहर वह हेलीकॉप्टर से भवाली के सैनिक स्कूल में हेलीपैड पर उतरे और यहां से कार में बैठकर रवाना हो गए।

विराट कोहली इसके बाद कहा गये। इसकी जानकारी किसी को नहीं है। उनके घोड़ाखाल मंदिर और कैंची धाम जाने की चर्चा है। हालांकि खबर यह भी है वह मुक्तेश्वर में रात्रि विश्राम करेंगे। लेकिन किसी भी बात की पुष्टि नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें 👉  शाबास भुलाः आईपीएल में छा गया रामनगर का सोमांश, कैप्टेन और ब्रांड खिलाड़ियों के कर रहा इंटरव्यू

विराट कोहली के पहुंचने की खबर से मीडिया समेत उनके फैंस घोड़ाखाल मंदिर पहुंचे हुए थे, लेकिन उनके न पहुंचने पर सभी को निराशा हुई। इसके बाद उनके कैंची पहुंचने की खबर मिली। लेकिन विराट कोहली वहां भी नहीं पहुंचे। सूत्रों के अनुसार वह मुक्तेश्वर गए हैं। वह वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  Big News: पढ़िए कैसे माफिया डॉन बना मुख्तार अंसारी, तब हुई थी AK-47 से 400 राउंड फायरिंग…

माना जा रहा है कि विराट पत्नी अनुष्का व बेटी के साथ नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए कैंची धाम जाएंगे। क्योंकि अनुष्का ने कुछ समय पूर्व सोशल मीडिया पर नीम करौली महाराज की फोटो पोस्ट की थी। उत्तराखंड दौरे पर आये विराट ने प्रशंसकों, पत्रकारों से पूरी तरह दूरी बनाए रखी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

You cannot copy content of this page