JOB NEWS:SSC Exam 2021-2022 कैलेंडर जारी, पढ़िए कब होगी कौन सी परीक्षा…

खबर शेयर करें

SSC Exam 2022-23: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सीजीएल , एसएससी सीएचएसएल (SSC CHSL), एसएससी एमटीएस (SSC MTS) और एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी समेत कई भर्तियों की संभावित परीक्षा तारीखों का ऐलान कर दिया है। एसएससी एग्जाम ( 2022-23) कैलेंडर एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी किया गया।

एसएससी द्वारा विभिन्न भर्तियों की परीक्षआएं अप्रैल, 2022 और जून, 2023 के बीच आयोजित की जाएंगी।  (SSC Exam Calendar) में परीक्षा के लिए विज्ञापन की संभावित तिथि, आवेदन की अंतिम तिथि और परीक्षा की तारीख की जानकारी दी गई है।

SSC Exam Calendar 2021-2022

1. एसएससी सीजीएल (SSC GCL) परीक्षा नोटिफिकेशन 23 दिसंबर 2021 को जारी होगा, 23 जनवरी तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। परीक्षा अप्रैल 2022 में होगी।

2. एसएससी सीएचएसएल (SSC GCL) (10+2) एग्जाम का नोटिफिकेशन 1 फरवरी 2022 को जारी की जाएगी. आवेदन 7 मार्च 2022 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। परीक्षा मई 2022 में होगी। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी, इन पहाड़ी जिलों में बारिश की संभावना

3. एसएससी एमटीएस (SSC MTS) (नॉन टेक्निकल) भर्ती एग्जाम का नोटिफिकेशन 22 मार्च 2022 को जारी की जाएगी आवेदन 30 अप्रैल 2022 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। परीक्षा जून 2022 में होगी।

4. एसएससी सेलेक्शन पोस्ट फेज 10 भर्ती का नोटिफिकेशन 10 मई 2022 को जारी होगा। आवेदन 9 जून 2022 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। परीक्षा जुलाई 2022 में होगी।

5. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियर भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन 17 मई 2022 को जारी होगा। आवेदन मई 2022 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। परीक्षा सितंबर 2022 में होगी।

6. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर) भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन 27 जून 2022 को जारी होगा। परीक्षा अक्टूबर 2022 में होगी।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर: बैजनाथ में बाराती और घराती आपस में भिड़े, चार घायल...

7. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) का नोटिफिकेशन 4 जुलाई 2022 को जारी होगा। परीक्षा नवंबर 2022 में होगी।

8. दिल्ली पुलिस सीएपीएफ एसआई भर्ती परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन 14 अगस्त 2022 को जारी होगा। आवेदन 13 सितंबर 2022 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। परीक्षा दिसंबर 2022 में होगी।

9. जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर एवं सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन 22 अगस्त को जारी होगा। परीक्षा दिसंबर 2022 में होगी।

10. साइंटिफिक असिस्टेंट आईएमडी परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 29 अगस्त 2022 को जारी होगा। परीक्षा जनवरी 2023 में होगी।

11. दिल्ली पुलिस एमटीएस भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 11 अक्टूबर 2022 को जारी होगा। परीक्षा फरवरी 2023 में होगी।

यह भी पढ़ें 👉  Big News: रानीखेत में ट्रक खाई में समाया, एक की मौत दूसरा घायल

12. जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन 28 नवंबर 2022 को जारी होगा। आवेदन 27 दिसंबर 2022 तक लिए जाएंगे। परीक्षा मार्च 2023 में होगी।

13. स्टेनोग्राफर ग्रेड सी डी भर्ती परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन 5 दिसंबर 2022 को जारी होगा। परीक्षा अप्रैल 2023 में होगी।

14. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव (महिला , पुरुष) भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 9 जनवरी 2023 को जारी होगा। आवेदन 12 फरवरी 2023 तक लिए जाएंगे. परीक्षा मई 2023 में होगी।

15. कांस्टेबल जीडी सीएपीएफ, एनआईए, एसएसएफ, असम राइफल परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 22 फरवरी 2023 को जारी होगा। आवेदन 31 मार्च 2023 तक लिया जाएगा. परीक्षा जून 2023 में होगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

You cannot copy content of this page