हल्द्वानी: (वाह मुखानी पुलिस): छत से कूदकर आत्महत्या करने जा रहा था युवक, पुलिस ने ऐसा बचाई जान

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Haldwani: कोरोनाकाल में उत्तराखंड पुलिस लगातार सराहनीय कार्य कर रही है। लोगों की हर संभव मदद कर रही है। अब मुखानी पुलिस ने अपने सराहनीय कार्य से सबका दिल जीत लिया। पुलिस ने एक युवक की जान बचाकर एक आत्महत्या करने जा रहे युवक को सकुशल बचा लिया। एसओ सुशील कुमार केे नेतृत्व में चले जान बचाओ अभियान में आखिरकार एसओ सुशील कुमार की सूझबूझ काम आयी। और युवक को बचा लिया गया।

पवन सिंह पुत्र बहादुर सिंह निवासी हर्ष विहार कालोनी बिठोरिया नंबर 1 उम्र 21 ब्लड बैंक की बिल्डिंग पर चढ़ गया। वह आत्महत्या करने जा रहा था तभी एसओ सुशील कुमार को सूचना मिली। इस पर तुंरत एक्शन में आये एसओ सुशील कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अब युवक की जान बचानी थी। ऐसे में एसओ सुशील कोई खतरा उठाना नहीं चाहते थे। उन्होंने युवक पवन को बातों में उलझाया रखा। ठीक शोले फिल्म की तर्ज में ये काम हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  शाबास भुलाः आईपीएल में छा गया रामनगर का सोमांश, कैप्टेन और ब्रांड खिलाड़ियों के कर रहा इंटरव्यू

बस फर्क इतना था कि वह फिल्म थी, यहां हकीकत में जान बचानी थी। ऐसे में एक टीम छत पर भेजी गई। दूूसरी टीम उसे बातों में उलझाकर रोके रखी। जैसेे ही पुलिस टीम छत पर पहुंची तो उन्होंने युवक को बचा लिया। आज एक बड़ा हादसा होने से बच गया। मुखानी थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि युवक दिमागी रूप से भी अस्वस्थ हैं। इसके बाद युवक के परिजनों को सूचित किया गया। बताया जा रहा है कि उसकी बहन ने भी कुछ समय पहलेसुसाइड किया था। उन्होंने बताया कि युवक की कांउसलिंग की जायेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  Big News: भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, उत्तराखंड में मोदी, शाह और हेमा मालिनी समेत 40 नाम

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

You cannot copy content of this page