हल्द्वानी: पिता के वार्षिक श्राद्ध पर सामाजिक कार्यकर्ता संजय कश्यप ने गरीबों को बांटा भोजन

खबर शेयर करें

Haldwani News: जीतपुर नेगी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता संजय कश्यप ने अपने पिता स्व.धर्मपाल कश्यप जी के वार्षिक श्राद्ध पर गरीबों को भोजन वितरित किया। उन्होंने बताया कि उनके पिता स्व. धर्मपाल कश्यप हमेशा ही गरीबों की मदद करते है, उन्हीं के कार्यों से प्रेरित होकर आज उनके वार्षिक श्राद्ध पर उन्होंने अपने भाइयों के साथ मिलकर हल्द्वानी शहर, रेलवे और बस अड्डे पर भूखे और बेसहारा लोगों को भोजन खिलाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः Voter ID के बिना भी डाल सकते हैं वोट, इन 12 विकल्पों में से एक दस्तावेज का होना जरूरी

बता दें कि लंबे समय जीतपुर नेगी निवासी संजय कश्यप समाज सेवा से जुड़े है। वह समय-समय पर लोगों की सेवा करते रहते है। कोरोनाकाल में उन्होंने अपने क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ कई गरीबों की मदद की। वही कई लोगों को लॉकडाउन में उनके घर तक का किराया देकर उनके परिजनों तक पहुंचा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः (वाह भुला)- पिता चलाते है पहाड़ में जनरल स्टोर, बेटा UPSC में लाया 906वीं रैंक..

इस दौरान अपने पिता स्व धर्मपाल कश्यप से ही प्रेरित होकर संजय कश्यप से यह कदम उठाया था। वह सामाजिक कार्यों में हमेशा अपनी भागीदारी निभाते है। इस मौके पर जगतपाल कश्यप, देवेन्द्र कश्यप, चेतना कश्यप, तरूण कश्यप, अमरजीत मुखिया, सूरज कुमार और गौरव कश्यप मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

You cannot copy content of this page