हल्द्वानी: अब भाजपा ने उखाड़ा कॉग्रेस का बड़ा विकेट, नगर निगम नेताप्रतिपक्ष भाजपा में शामिल…

खबर शेयर करें

Haldwani News: चुनाव के दौरान शह मात का खेल जारी है। कभी कॉग्रेस तो कभी भाजपा में नेता लगातार शामिल हो रहे है। अब काग्रेस, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम नरेंद्र जीत सिंह पार्षद, डेविड ने भाजपा में शामिल होकर सियासी माहौल गर्म कर दिया। दोनों को वरिष्ठ भाजपा नेता मंत्री बंशीधर भगत के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस मौके पर मंत्री बंशीधर भगत ने हल्द्वानी से भाजपा प्रत्याशी डॉ जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला को विजयी बनाने की अपील की।

इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता तरुण बंसल , पार्षद धीरेन्द्र रावत, राजेन्द्र अग्रवाल मुन्ना, पार्षद राजेंद्र नेगी, पार्षद दीपक बिष्ट , सामाजिक कार्यकर्ता योगेश जोशी, मदन कश्यप मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

You cannot copy content of this page