हल्द्वानी: हरफनमौला कवि सम्मेलन में विज्डम स्कूल के बच्चों ने उकेरी कविताएं

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज विज्डम पब्लिक स्कूल हल्द्वानी में हरफनमौला साहित्यिक संस्था हल्द्वानी के तत्वावधान में विद्यार्थियों के बीच कवि सम्मेलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों द्वारा अपनी कल्पना व लेखनी से स्वरचित कविता का निर्माण कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। संस्था द्वारा विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक राजेन्द्र पोखरिया, प्रधानाचार्य त्रिवेणी चन्द्र कबड़वाल व संस्था प्रभारी गौरव त्रिपाठी आदि ने बच्चों को कविता का महत्व विषय पर बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए नित्य नया करने व लिखने को प्रेरित किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।