हल्द्वानी: कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने ली पदाधिकारियों की बैठक, 30 नवंबर तक होगा सभी मोर्चों का गठन

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज संगठन स्तर पर कैबिनेट मंत्रियो के जिले में 2 दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के तहत कैबिनेट मन्त्री धन सिंह रावत ने भाजपा प्रदेश कार्यालय हल्द्वानी में भाजपा के प्रदेश, जिला मण्डल पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

इस मौके पर जिला प्रभारी कैलाश शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीढ़ होती है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी अपने सभी कार्यकर्ताओं का उचित मान सम्मान करती है और सभी को उनकी योग्यता के अनुसार जिम्मेदारी दी जाती है और उन्होने बताया आगामी 30 नवंबर तक सभी मोर्चे एवं जिले का गठन विधिवत रूप से हो जाएगा और इस बार संगठन में 40 से 50 आयु वर्ग के लोगो को ही जिम्मेदारी दी जाएगी। महिलाओं को महिला मोर्चे में कार्य की गति को बढ़ाना होगा और योग्य व जिम्मेदार कार्यकर्ताओं के नाम संगठन को बताने चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  बधाई भुला: Dream 11 में अल्मोड़ा के प्रशांत ने जीते एक करोड़, बना करोड़पति

प्रभारी एवं कैबिनेट मन्त्री डॉ धन सिंह रावत ने सभी पदाधिकारियो से उनके क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली जिसमे ओखलकाण्डा, बेतालघात, भवाली, नैनीताल, रामनगर, बिन्दुखत्ता मण्डलो से चिकित्सा, शिक्षा, पेयजल एवं सड़क जैसी कई समस्याओं से मन्त्री को अवगत कराया गया। प्रभारी मन्त्री ने संज्ञान लेते हुए कहा कल जिले के अधिकारियो के साथ इन विषयो के निराकरण हेतु चर्चा की जाएगी।माननीय मन्त्री ने बताया चिकित्सा विभाग द्वारा इस समय 258 जांच फ्री में की जा रही है इन्सुलेन के इंजेक्शन फ्री में मिलते हैं, सरकारी अस्पताल में बच्चा होने पर जच्चा बच्चा दोनों को घर तक जाने की सुविधा सरकार द्वारा निशुल्क दी जाती है। महिला समूह को 5 लाख तक का ऋण ब्याज मुक्त दिया जाता है, 6 लाख लोगो का आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज किया गया। पहाड़ो में काम करने पर दुर्घटना होने पर फ्री एयर एम्बुलेन्श की सुविधा दी जा रही है। सरकारी विद्यालय में पड़ने वाल 27 लाख बच्चो को किताब एवं जूता मुफ्त दिया जा रहा है। हर ब्लाक में एक पीएम श्री स्कूल खोला जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Breaking News: नानकमत्ता में गुरुद्वारा साहिब कार सेवा डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या, बाइक सवारों ने मारी गोली

उन्होंने कहा इन सभी योजनाओ की जानकारी प्रत्येक कार्यकर्ता को होनी चाहिए एवं लोगा को भी इस विषय में जानकारी देनी चाहिए। सरकार अपने स्तर से विकास की सभी योजनाओ पर कार्य कर रही है और सभी वर्ग का ध्यान रखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Big News: सचिन तेंदुलकर पहुंचे पंतनगर, करेंगे बाबा नीम करौली के दर्शन

इस दौरान कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, कैलाश शर्मा जिला प्रभारी विवेक सक्सेना सह-प्रभारी राजेन्द्र बिष्ट महामन्त्री, सरिता आर्या विधायक मोहन बिष्ट विधायक हेमन्त द्विवेदी, प्रकाश रावत प्रदेश प्रवक्ता चन्दन बिष्ट प्रदेश सह मीडिया प्रभारी, प्रदीप बिष्ट, साकेत अग्रवाल, बेला तोलिया, मेयर जोगेन्द्र रौतेला, आनन्द दर्मवाल, मुकेश बोरा अध्यक्ष दुग्ध फेडरेशन, आशा आर्या, राजेन्द्र अग्रवाल, हरिमोहन मोना, प्रताप बोरा, दिनेश आर्या, शांति मेहरा, दीपा नयाल, कमला आर्या, रूचिगिरी संजीव शर्मा, मंडल अध्यक्ष मनोज भट्ट, सुमित नदगली, प्रताप बोरा, देवी दयाल, पुष्कर जोशी, आनन्द बिष्ट, नारायण बिष्ट, नितिन राणा, खीमा शर्मा, राहुल झिगरन, प्रमोद तोलिया, अलका जीना आदि मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

You cannot copy content of this page