हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- यहाँ बिजली विभाग ने सुबह- सुबह पकड़े बिजली चोर, 67 के खिलाफ FIR

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज सुबह बिजली विभाग ने बिजली चोरी रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान हल्द्वानी शहर के गांधी नगर, आजाद नगर, बनभूलपूरा गली न्यूज 8,17 और 18 में चेकिंग कार्यवाही की गई। चेकिंग के दौरान कटिया डाल कर विद्युत चोरी, विद्युत मीटर को बायपास कर विद्युत चोरी, इनकमिंग केबल को काट कर विद्युत चोरी के मामले पकड़ में आई। कुल 67 मामलो में FIR दर्ज कराई गई है।

इस कार्यवाही के लिए अधिशाषी अभियंता प्रदीप बिष्ट के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया था। जिनका नेतृत्व मनीष जोशी एसडीओ, नीरज पांडे एसडीओ, अमित आर्य एई विजिलेंस द्वारा किया गया। कार्यवाही के दौरान अवर अभियंता नवीन पंत, मोहम्मद साकेब, सतेंद्र, मोहम्मद आजम, अरूण गिरी, विभागीय लाइन स्टाफ एवं भरी संख्या में पुलिस बल सक्रियता से जुटे रहे। पकड़े गए मामलो में जुर्माना चालान की कार्यवाही प्रगति पर है। विभागीय अधिकारियों द्वारा बताया गया की विद्युत चोरी के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।