हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- भारी बारिश से तस्वीरों में देखिए हल्द्वानी के हाल

खबर शेयर करें

Haldwani News: भारी बारिश के चलते हल्द्वानी में आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है कोई जगह बरसात का पानी घर में लबालब भर गया है। वही कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रेमपुर लोश्ज्ञानी का निरीक्षण करते हुए नगर आयुक्त, सिटी मजिस्ट्रेट, तहसीलदार मौक़े पर है। उन्होंने आम जनता से सावधानी और समझदारी बनाये रखने की अपील की है। कहा कि अनावश्यक घरों से बाहर न निकलें और नदी, नालों और रपटों से बचकर रहे। अपनी जान सुरक्षित रखना सबकी ज़िम्मेदारी है । नीचे तस्वीरों में देखिए हल्द्वानी का हाल…

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।