हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- कल शहर में निकलेगी राम बारात, बाजार आने से पढ़ ले ये खबर…

खबर शेयर करें

Haldwani News: कल रामबारात के चलते दोपहर 2 बजे से हल्द्वानी में बडे वाहनों एवं बसों का डायवर्जन प्लान निम्न रहेगा। अगर आप बाजार काम से आ रहे है इस खबर को पढ़ ले।

🚸 बरेली रोड से आने वाले समस्त बड़े वाहन तीनपानी बाईपास तिराहा से डायवर्ट होकर गौला पुल / गौला बाईपास होते हुए हल्द्वानी / नारीमन / काठगोदाम से अपने गन्तव्य की ओर जायेंगे ।

🚸 रामपुर रोड से आने वाली समस्त बड़े वाहन टीपी नगर से डायवर्ट होकर होंडा शोरूम होते हुए बरेली रोड से तीनपानी बाईपास तिराहा से गौला पुल ताज चौराहा होते हुए रोडवेज बस स्टेशन जायेंगे ।

🚸 बरेली रोड से आने वाले समस्त छोटे वाहन गांधी तिराहा से डायवर्ट होकर FTI तिराहा, ITI तिराहा होते हुये मुखानी चौराहा / नवाबी रोड होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः (बड़ी खबर)-अब किसानों की सहमति से बनेगा चक, आसान होगी पर्वतीय खेती

🚸 रामपुर रोड से आने वाले समस्त छोटे वाहन ITI तिराहा से डायवर्ट होकर मुखानी चौराहा / नवाबी रोड होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे ।

🚸 कालाढुंगी रोड़ से आने वाले समस्त छोटे वाहन लालडांट / मुखानी चौराहा / नवाबी रोड से डायवर्ट होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।

🚸 नैनीताल रोड से आने वाले समस्त छोटे वाहन नैनीताल कॉपरेटिव बैक तिराहे से डायवर्ट होकर अल्मोड़ा अर्बन बैक से अपने गन्तव्य को जायेंगे ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, 12 और 13 को बारिश की संभावना

🚸 OK होटल से दमुवाढुंगा की ओर चलने वाले ऑटो, स्टेडियम वाली गली से संचालित किये जायेगें।

🚸 मंगलपड़ाव ऑटो स्टैण्ड से लालकुंआ की ओर चलने वाले ऑटो / विक्रम / मैजिक गांधी इन्टर कॉलेज तिराहे से संचालित किये जायेगें ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।