Good News: CTET 2024 के लिए रजिस्ट्रेश शुरू, यहां करें अप्लाई…

खबर शेयर करें

CTET 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने जनवरी 2024 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक कैंडिडेट केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के जनवरी सेशन में शामिल होना चाहते हैं. वे सीबीएसई सीटीईटी की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. CTET परीक्षा का आयोजन बोर्ड की तरफ से 21 जनवरी 2024 को आयोजित कराई जाएगी. इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 23 नवंबर 2023 है. CTET परीक्षा इस बार 135 शहरों में कराई जाएगी. कैंडिडेट 20 भाषाओं में इस परीक्षा को दे सकते हैं. 28 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच एप्लीकेशन फॉर्म में किसी भी प्रकार का कलेक्शन करना हो, तो कैंडिडेट इस जारी की गई तारीख तक कर सकते हैं.

कैंडिडेट्स की जानकारी के लिए बता दें की CBSE हर साल दो बार CTET परीक्षा का आयोजन करता है. पहली परीक्षा जुलाई और दूसरी परीक्षा दिसंबर के महीने में आयोजित की जाती है.सीटेट के पेपर -1 में भाग लेने वाले कैंडिडेट कक्षा 1 से लेकर 5 तक होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए एलिजिबल माने जाते हैं. वहीं पेपर-2 में बैठने वाले कैंडिडेट्स क्लास 6 से 8 तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे. जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा को पास कर लेते हैं. वह देश भर के केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय इसके अलावा आर्मी स्कूलों में शिक्षा के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।