Fraud Call Alert: हैलो बुबू ” बधाई हो ” आपुकै 20 लाख के की लॉटरी लाग गै, खिमू बूब ” बेवकूफ बणे उकै, जो नी जांणन त्वेकै, चल फोन काट अब…

खबर शेयर करें

ALMORA NEWS: पिछले कुछ सालों से साइबर क्राइम के मामलों में तेजी आयी है। लोग हर दिन ठगी का शिकार हो रहे है। कभी फोन पर लाटरी के माध्यम से तो कभी एटीएम का पिनकोड पूछकर लोगों को चूना लगाया जा रहा है। ठग उनकी गाढ़ी कमाई को पल भर में उड़ा रहे है। ऐसे में उत्तराखंड पुलिस ने विगत दिनों कई साइबर ठगों को गिरफ्तार भी किया है। इसमें कई विदेशी ठग भी शामिल है। विगत दिवस ही एसटीएफ ने 66 लाख की ठगी में एक विदेशी ठग को गिरफ्तार किया है।

लगातार बढ़ रहे ठगी के मामलों से लोगों को जागरूकर करने के लिए अल्मोड़ा पुलिस ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक पोस्ट करते हुए कुमाऊंनी में लिखा है- हैलो बुबू ” बधाई हो ” आपुकै 20 लाख के की लॉटरी लाग गै , तुमुकै पैली हमार अकाउंट में 10000 रूपां जाम करन पड़ाल , फिर तुमुकै 20 लाख रूपां मिलाल .. !!

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhad News : IPL के बीच जब ऋषभ पंत बोले भाई में उत्तराखंडी हूं, वीडियो हुआ वायरल…
ALMORA POLICE post

खिमू बूब ” बेवकूफ बणे उकै , जो नी जांणन त्वेकै ” , चल फोन काट अब .. !! डिजिटल फ्रॉड से सावधान रहें , इस तरह के लालच में आकर साइबर गिरोह का शिकार होने से बचे .. !! उत्तराखंड पुलिस के इस तरह से जागरूकता अभियान की लोगों ने जमकर सराहना की। पहाड़ के भोले-भाले लोग ठगों के जाल में फंस रहे है। ऐसे में अल्मोड़ा पुलिस का यह पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो लोगों को ठगों से बचने पर अलर्ट कर रहा है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

You cannot copy content of this page