चुनावी दंगल 2022: बाजपुर की जनता मेरी ताकत और शक्ति है: यशपाल, उत्तराखंड का भविष्य तय करेगा यह चुनाव…

खबर शेयर करें

UTTARAKHAND ELECTION 2022: कांग्रेस में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद जहां विधायक प्रत्याशी चुनावी मैदान की रणनीति तैयार करते हुए दिख रहे हैं। बाजपुर विधानसभा से चुनावी मैदान में उतरे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का कहना है पिछले 10 सालों में विकास कार्यों को लेकर उन्होंने अपने क्षेत्र को सदैव आगे रखा है और जनता की समस्याओं का समय-समय पर निस्तारण भी किया है। कांग्रेस इस बार प्रदेश में सरकार बना रही है। जनता मन बना चुकी है सत्ता पर कांग्रेस को लाने की। भाजपा के शासन से वह पूरी तरह से त्रस्त है।

यशपाल आर्य ने कहा कि पिछले चार सालों में भाजपा का विकास धरातलीय ना होकर कागजों में हुआ है और चुनावी वर्ष को भाजपा ने खोखले घोषणाओं के माध्यम से जनता को बरगलाने और झूठे आश्वासन देने के सिवाय कुछ भी नहीं किया। जिस प्रकार से पिछले कई सालों में उन्होंने अलग-अलग विधानसभा में चुनाव लडक़र वहां के क्षेत्रीय विकास और समस्याओं का समाधान किया हुआ है उससे अब आने वाले समय में जनता उनके भविष्य को तय करेगीं। उन्होंने कहा कि जनता की ही मेरी ताकत और शक्ति है। बाजपुर की जनता का साथ मुझे पिछले चुनावों में मिला है। वह उत्तराखंड के भविष्य को तय करेगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

You cannot copy content of this page