Breaking News: (गजब)- पहाड़ के इस स्कूल के 40 बच्चे सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में पास

खबर शेयर करें

Bageshwar News: सरकारी स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर लोग अपने बच्चों को भेजते हैं, लेकिन कपकोट के इस प्राथमिक विद्यालय की कहानी बिलकुल अलग है। इस स्कूल में उसी का प्रवेश होता है, जो प्रवेश परीक्षा को सफल करने में कामयाब हो जाता है। स्कूल के शिक्षक हरीश ऐठानी ने बताया कि स्कूल के 80 सीटों के लिए तकरीबन 400 बच्चों ने आवेदन किया है, जिनको काबिलियत को देखते हुए प्रवेश दिया जाएगा।

बागेश्वर जिले के प्राथमिक विद्यालय के 40 बच्चों का चयन घोड़ाखाल सैनिक स्कूल में हुआ है। इसके पीछे स्कूल के प्रधानाचार्य का अहम योगदान है, क्योंकि प्रधानाचार्य केडी शर्मा ने बच्चों को रात के 9 बजे तक क्लास दी है। वहीं एक बच्चे ने मैथ में 150 में से 150 अंक लाकर सबको अचंभित कर दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।