Breaking News: पूर्व विधायक समेत सैकड़ों समर्थकों की हुई भाजपा में वापसी

खबर शेयर करें

Dehradun News: आज पूर्व विधायक समेत अनेकों पूर्व विधानसभा प्रत्याशियों ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में वापसी की है। इस मौके पर पार्टी मुख्यालय में हुए इस ज्वाइन कार्यक्रम में प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने उन्हंे सदस्यता दिलाई। इन कार्यकर्ताओं ने पहले भाजपा छोड़ी थी उनकी वापसी हुई। घर वापसी पर उन सभी का स्वागत फूलमालाओं एवं पार्टी का पटका पहनाकर किया गया। इस दौरान नरेश बंसल ने कहा, आप सभी केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों एवं मोदी-धामी के नेतृत्व से प्रभावित होकर पार्टी में पुनः लौटे हैं। अब आप संगठन की मुख्य धारा से जुड़ गए हैं क्योंकि आप में से अधिकांश पुराने कार्यकर्ता है और पार्टी की रीति-नीति से अच्छी तरह वाकिफ है। आगामी 19 अप्रैल को होने वाले मतदान में पीएम मोदी की जीत का कमल खिलाना है।

वहीं अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले धनोल्टी से पूर्व विधायक महावीर रांगड ने कहा पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व में देश प्रदेश विकास की नित्य नई ऊंचाइयों को छू रहा है। लिहाजा एक राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ता होने के नाते हम सभी उत्तराखंड का दशक बनाने में अपना सहयोग करने यहां आए हैं। आज भाजपा में शामिल होने वालों में दान सिंह भंडारी, भोला सिंह परमार पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डोईवाला, जितेंद्र नेगी, कैंट से अमर सिंह स्वाडिया, चमोली से टीका प्रसाद मैखुरी, देहरादून से दिनेश रावत प्रमुख नाम रहे। वहीं किच्छा से अजय तिवारी, वीरेंद्र रावत, रितु डंगवाल के अतिरिक्त उषा रावत, डी रूपाली, वीरेंद्र रावत, रितु डंगवाल, एपी किमोड़ी, मुकेश कडवाल ने भी अपने समर्थकों के साथ पार्टी ज्वाइन की। इस अवसर पर कार्यक्रम में विधायक खजान दास, केदार जोशी, प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी, कमलेश रमन, केदार जोशी, राजकुमार पुरोहित, राजेंद्र सिंह ढिल्लों, शादाब शम्श एवं अनेकों वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।