Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन 5 खिलाड़ियों का सपना हुआ ‘चकनाचूर’

खबर शेयर करें

India Squad for Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम की घोषणा सोमवार को हुई, जो 27 अगस्त से और 11 सितंबर तक खेला जाएगा। विराट कोहली और केएल राहुल ने टीम में वापसी की है, जबकि संजू सैमसन और इशान किशन बाहर हो गए हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल चोटों के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।

ऐसे में अर्शदीप सिंह और आवेश खान को मौका मिला है। श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर और अक्षर पटेल स्टैंडबाय सूची में हैं। बल्लेबाजी की बात करें तो रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली के अलावा सूर्यकुमार यादव का चयन हुआ है। ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक का चयन बतौर विकेटकीपर हुआ है। राहुल ने स्पोर्ट्स हर्निया सर्जरी से उबरने के बाद टीम में वापसी हुई है। 

हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा के तौर पर दो ऑलराउंडर टीम में हैं। तेज गेंदबाज के तौर पर भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और अवेश खान को मौका मिला। स्पिनर्स की बात करें तो कुलदीप यादव की जगह रविचंद्रन अश्विन को तवज्जो दी गई है। इसके अलावा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई भी हैं। युजवेंद्र चहल का चयन पहले से तय माना जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कुमाऊनी साहित्य को नई पहचान, राजेंद्र ढैला को उत्तराखंड गौरव सम्मान

भारत के लिए टी20 वर्ल्डकप खेलने का सपना अब अधूरा लगने लगा है. 
1. ईशान किशन 

2. श्रेयस अय्यर 

3. संजू सैमसन 

4. अक्षर पटेल 

5. कुलदीप यादव 

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।